Agra Uttar Pardesh

वरिष्ठ कांग्रेसजन संघर्ष समिति ने अनोखे अंदाज में किया प्रदर्शन।आखिर क्या रहा अनोखा ? जाने

Spread the love

* वरिष्ठ कांग्रेसजन संघर्ष समिति के लोगों ने कलेक्ट्रेट के गेट पर महंगाई के विरोध प्याज की सेल लगाई। 
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

आगरा। महंगाई के मैदान में 100 का आंकड़ा पार कर चुकी प्याज का स्वाद गरीब और मध्यम वर्ग की थाली से गायब होता जा रहा है। आगरा में प्याज 80 से 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में वरिष्ठ कांग्रेसजन संघर्ष समिति ने सोमवार को अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया।

वरिष्ठ कांग्रेसजन संघर्ष समिति के लोगों ने कलेक्ट्रेट के गेट पर महंगाई के विरोध प्याज की सेल लगाई। यहां इतनी सस्ती कीमत पर प्याज बेचा गया कि हाथोंहाथ बिक गया। 25 रुपये किलो के भाव से प्याज की बिक्री की गई, जिसे खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। समिति के सदस्यों ने चार बोरे प्याज बेचने का दावा किया।

वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार से मांग की कि प्याज की कीमतों में कमी लाने के लिए तुरंत प्रभावी उपाय किए जाएं। इस दौरान समिति जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, रेखा मल्होत्रा, इरफान कुरैशी, अजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

कलक्ट्रेट पर जहां एक तरफ प्याज की सेल लगी तो वहीं बंदरों ने प्याज को लूट लिया। बंदर प्याज से भरी थैली बाइक से निकाल ले गए। इसको लेकर बंदरों के बीच छीना-झपटी मच गई। कलक्ट्रेट परिसर में प्याज के छिलके बिखर गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *