( सिद्धार्थ पाण्डेय )
हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में 2026-27 सत्र के छात्र संघ चुनाव संपन्न हुए। जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा अधिकृत प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीते और छात्रों का पूर्ण समर्थन एवं स्नेह इन सब को प्राप्त हुआ।




जीत पर छात्र संघ अध्यक्ष शुभम मिश्रा, महासचिव प्रशांत गैरोला, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अभिषेक ममगाईं ने खुशी जाहिर की और यह आश्वासन दिया कि वह छात्र हितों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। 29 सितंबर को सभी छात्र संघ पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई जाएगी। चुनाव अधिकारी दामोदर परगांई, कुलानुशासक अरविंद नारायण मिश्रा रहे।

