Big News Dehradun Delhi-Dehradun Expressway inaugurated PM Modi Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : PM मोदी  उत्तराखण्ड प्रस्तावित दौरा इसी माह ,करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण। आखिर कब और क्या ? Tap कर जाने 

Spread the love

* प्रधानमंत्री मोदी 14 अप्रैल को देहरादून आ सकते हैं
*दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण प्रधानमंत्री
*एक्सप्रेसवे से पर्यटन, व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा
( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून।
 भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इसी माह के दूसरे सप्ताह में देहरादून दौरे पर आ सकते हैं। पहले दौरे के टलने के उपरांत वह अब 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी का पहले चार अप्रैल को देहरादून आने का कार्यक्रम तय माना जा रहा था। इस दौरे में प्रधानमंत्री दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे।
उत्तराखंड के लिए यह परियोजना गेमचेंजर मानी जाती है। 11,970 करोड़ रुपये की लागत वाले इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से देहरादून से दिल्ली तक का सफर ढाई घंटे में पूरा हो सकेगा।

211 किलोमीटर लंबा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का 12 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड रोड के रूप में उत्तराखंड में है। इससे राज्य में पर्यटन, व्यापार तथा निवेश को नया प्रोत्साहन मिलेगा।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री की जनसभा भी रखी जा सकती है। इसे ध्यान में रखकर तैयारियां की जा रही हैं।
परियोजना पर करीब 11,970 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। एलिवेटेड रोड उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से शुरू होकर डाट काली में समाप्त होती है। इसमें 575 पिलर, 8 वन्यजीव गलियारे और 2 एलिफेंट अंडरपास शामिल हैं, जिससे वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।

सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए 16 स्पीड डिटेक्शन कैमरे, 12 मोबाइल टावर, ले-बाई क्षेत्र और क्रेन तैनात किए गए हैं। वाहन गति सीमा छोटे वाहनों के लिए 100 किमी/घंटा और भारी वाहनों के लिए 80 किमी/घंटा तय की गई है।
डाट काली मंदिर के श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए इस मार्ग पर अलग ओवरपास का निर्माण किया गया है। इसकी लंबाई 700 मीटर है और बजट लगभग 14 करोड़ रुपये रखा गया।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *