( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार । श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो.धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि आगामी जुलाई माह के पहले सप्ताह में राज्यसभा सांसद की सीट खाली हो रही है। इस सीट पर आरक्षण नही मिलता है। सुरेश राठौर अनुसूचित जाति में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता है। उन्हें अवसर मिलना चाहिए। कांग्रेस ने प्रदीप टम्टा को राज्यसभा सांसद भेजा था। यशपाल आर्य को प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट एंव नेता प्रतिपक्ष बनाया है। राज्यसभा सांसद और प्रदेश अध्यक्ष एंव विधानसभा अध्यक्ष बनने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री होना जरूरी है? पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने अपना पूरा जीवन भाजपा पार्टी के समर्पित कर दिया है। बड़े पैमाने पर अनुसूचित-जाति के लोगों को जोड़ा है। सुरेश राठौर का नाम राज्यसभा सांसद पैनल में भेजा जाए।शनिवार को धनोरी-बहादराबाद रोड स्थित बैठक का आयोजन किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष प्रो.धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि रविदासाचार्य सुरेश राठौर श्री गुरू रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते अनुसूचित-जाति के लाखों-करोड़ों लोग पीठ से जुड़े हैं। कहा कि राज्यसभा सांसद सीट में वरिष्ठ एवं अनुसूचित-जाति के किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया गया है। केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व से मांग की कि इस सीट पर अनुसूचित जाति का चयन और हरिद्वार को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। क्योंकि अधिकांश अनुसूचित जाति वर्ग जनपद हरिद्वार में रहता है।
प्रदेश महामंत्री डॉ.हर्ष कुमार दौलत ने कहा कि पिछले 23 वर्ष में अनुसूचित जाति के किसी भी व्यक्ति को भाजपा में राज्यसभा सांसद नहीं बनाया गया है। पूर्व विधायक सुरेश राठौर तीन बार विधानसभा, दो बार अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष एंव अनुसूचित मोर्चा के दो बार प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। यही नही अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय महामंत्री और जिलाध्यक्ष हरिद्वार भी रह चुके हैं। सुरेश राठोर पिछले 42 वर्षों से बीजेपी के सच्चे सिपाही हैं।
इस दौरान पीठ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, अनुसूचित मोर्चा ज्वालापुर उत्तरपूर्वी मंडल अध्यक्ष राजबीर कलानिया, रानीपुर मंडल चौक बाजार मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा संजय कुमार, मास्टर ऋषिलाल, मास्टर मोदीमल तेगवाल, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र कुमार पारले, संदीप कुमार, उधम सिंह चौहान, मनीराम मंडल मंत्री, प्रताप सिंह युवा मंडल मोर्चा, दीपक पालीवाल, प्रवीण कुमार, सतपाल सिंह, कुंवर पाल सिंह, सोनू कुमार, बबलू कुमार, किशोर पाल, सेवाराम भारती, अधिवक्ता अंजू, सोनू भारती, राजेंद्र कुमार बाड़ी, भगत राय सिंह, रवि तेगवाल, विजय राणा, रवि प्रकाश आदि मौजूद थे ।