- रात नौ बजे राज्यों के मुख्य सचिवों से बात करेंगे केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा।
(ब्यूरो,न्यूज 1 हिन्दुस्तान)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। हालाकि लॉकडाउन के चौथे चरण में कुछ छूट दी जा सकती है ताकि जीवन धीरे-धीरे पटरी पर आ सके। सभी राज्यों में कुछ शर्तों के साथ लॉकडाउन के चौथे चरण में छूट मिल सकती है। सरकार ने अभी भीड़-भाड़ वाले प्रतिष्ठानों को नहीं खोलने के संकेत दिए हैं। सरकार आर्थिक गतिविधि फिर से शुरू करने के लिए रोडमैप तैयार कर रही है। जरूरी चीजों के अलावा अन्य दुकानें भी खुल सकती हैं। हालांकि रेड जोन और कैन्टोमेंटजोन में सरकार रियायत नहीं देने के पक्ष में है। लॉकडाउन -4. 0 में सरकार कई रियायतें दे सकती है जिसके लिए कुछ समय बाद गाइडलाइन जारी की जा सकती है। केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन -4. 0 को लेकर गाइडलाइन जारी करने के बाद ही कोई भी प्रदेश गाइडलाइन जारी कर सकता है।
देखे केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश :-
रात नौ बजे राज्यों के मुख्य सचिवों से बात करेंगे केंद्रीय कैबिनेट सचिव गौबा
उधर लॉकडाउन के अगले चरण को लेकर केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा शनिवार रात नौ बजे सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा करेंगे। इस चर्चा के बाद लॉकडाउन के चौथे चरण को लेकर दिशा-निर्देशों का एलान किया जा सकता है।