Dehradun hit hard by the heat, but there is relief in the mountains rain and snowfall alert Slider States Uttarakhand weather update

मौसम अपडेट : उत्तराखण्ड में अब गर्मी ढायेगी सितम ,पर पहाड़ों में राहत ,ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश – बर्फवारी। आखिर कब से और कहा ,क्यों ? Tap कर देखे रिपोर्ट 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

देहरादून । उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने से तापमान में असर देखने को मिलेगा। जिसके चलते गर्मी 12 फरवरी से प्रदेशभर में अपने तेवर दिखाएगी। हालांकि पर्वतीय इलाकों में चटक धूप खिलने की वजह से राहत मिलेगी।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

मैदानी जिले हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने से ठंड परेशान करेगी लेकिन दिन के समय चटक धूप खिलने के आसार हैं। इसके बाद 12 से 15 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुष्क मौसम में मैदान से लेकर पहाड़ तक के सामान्य तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी जिससे मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी का अहसास होगा और पर्वतीय इलाकों में ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि 16 फरवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *