Big News Dehradun female IPS officer IPS officer Slider States strange love story Uttarakhand

बड़ी खबर : अजब – गज़ब प्रेम कहानी के बीच अपने पति अजय गणपति का स्थान लेंगी रेखा यादव। आखिर क्या है कहानी और कहा की ? Tap कर जाने 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

देहरादून। चंपावत जिले के पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी अब रेखा यादव को सौंपी गई है। जो अपने ही पति अजय गणपति कुम्भार का स्थान लेंगी। अजय को अब उधम सिंह नगर का नया SSP नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि रेखा अभी तक पिथौरागढ़ की SP थीं। 

रेखा यादव (IPS 2019 बैच) उत्तराखंड कैडर की एक कर्मठ भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी हैं, जो मूल रूप से राजस्थान के जयपुर (कोटपुतली) की निवासी हैं। सबसे खास बात तो यह है कि वह अपने क्षेत्र की पहली महिला IPS अधिकारी हैं ‌। उन्होंने 2024 में पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में कार्यभार संभाला। इसके पहले उन्होंने हरिद्वार में एसपी क्राइम और देहरादून में एएसपी जैसे पदों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। 

पुलिस करियर:

2019 बैच की IPS अधिकारी: उत्तराखंड कैडर आवंटित।

महत्वपूर्ण पद: 

पिथौरागढ़ की एसपी (SP), पूर्व में एसपी क्राइम हरिद्वार, अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) देहरादून और एसपी चमोली।

विशेष उपलब्धि:

 पिथौरागढ़ जिले में तैनात होने वाली दूसरी महिला आईपीएस अधिकारी बनीं।

कार्रवाई: 

पेपर लीक मामले में एसआईटी (SIT) प्रभारी की जिम्मेदारी संभालते हुए आरोपियों को जेल पहुंचाने में भूमिका निभाई।

निजी जीवन: 

उनके पिता दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के रूप में कार्यकरत रहे हैं, जिन्होंने उन्हें सिविल सेवा के लिए प्रेरित किया।

पहल: वे नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025 के लिए सक्रिय रूप से ड्रग फ्री अभियानों का नेतृत्व कर रही हैं।

बात करते है उनके पतिदेव की 

बात उनके पति अजय गणपति कुंभार की करें तो वे 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। दोनों की प्रेम कहानी भी अजब-गजब है। 

आपको बता दें कि आईपीएस अधिकारी अजय गणपति कुंभार मूल रूप से पश्चिम बंगाल कैडेर के आईपीएस हैं परंतु बीते वर्ष उन्होंने अपना कैडर परिवर्तन करवाया है। जिसके बाद से वह उत्तराखण्ड में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने उत्तराखण्ड कैडर की आईपीएस अधिकारी रेखा यादव से शादी होने के उपरांत अपना कैडर बदलवाया था। 

बताते चलें कि रेखा यादव 2019 बैच की उत्तराखंड कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं। दोनों की यह प्रेम कहानी हैदराबाद में ट्रेनिंग के दौरान शुरू हुई थी। उस दौरान रेखा यादव के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। यहीं उनकी पहली मुलाकात आईपीएस अफसर अजय गणपति से हुई। बकौल रेखा यादव, उनकी यह पहली मुलाकात कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। जिसके बाद दोनों ने पहले कोर्ट मैरेज की और उसके बाद रेखा यादव और अजय गणपति ने पूरे रीति रिवाज से भी शादी की। 

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *