Charge of ssp Haridwar Farewell party Haridwar Slider SSP Haridwar States Transfers Uttarakhand

बड़ी खबर : एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल को जनपद हरिद्वार से देहरादून स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई। आखिर कहा और क्या ? Tap कर देखे तश्वीरों में 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

हरिद्वार।  जनपद हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के जनपद हरिद्वार से जनपद देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर स्थानांतरण होने पर कैम्प कार्यालय हरिद्वार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जनपद हरिद्वार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डोबाल को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर शानदार विदाई दी गई।

 सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके नेतृत्व, अनुशासनप्रिय कार्यशैली तथा जनहित में लिए गए प्रभावी निर्णयों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने कार्यकाल के दौरान  डोबाल के कुशल नेतृत्व में जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रही तथा विभिन्न अभियानों के माध्यम से अपराध नियंत्रण एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की गईं।

विदाई समारोह के दौरान डोबाल ने जनपद हरिद्वार में मिले सहयोग के लिए सभी अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

समारोह भावुक क्षणों के साथ संपन्न हुआ, जहां समस्त स्टाफ द्वारा उन्हें नई जिम्मेदारी हेतु शुभकामनाएं दी गईं।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *