24-hour campaign against overloaded vehicles After the strictness Big News CM Dhami CM in action mood Rudrapur Slider States Udhamsingh nagar Uttarakhand

बड़ी खबर : उत्तराखण्ड में CM धामी की सख्ती के बाद एक्शन मोड़ में अधिकारी,अब ओवरलोड वाहनों पर  इनका  24 घंटा अभियान। आखिर कैसे और किनका  और क्यों ? Tap कर जाने   

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
रुद्रपुर। 
जिले की सड़कों पर यमदूत बनकर दौड़ रहे डंपरों व ओवरलोड वाहनों के खिलाफ एक समाचार  छपे खबर का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कड़ा संज्ञान लेने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि ओवरलोड, तेज रफ्तार, ड्रिकिंग ड्राइविंग और अनफिट डंपरों के खिलाफ तत्काल अभियान शुरू करें। यातायात सुरक्षा और नियमों के अनुपालन के लिए 24 घंटे की निगरानी हर हाल में होनी चाहिए।
जिले में एक महीने के भीतर डंपरों की बेलगाम रफ्तार और ओवरलोड वाहनों ने कई घरों के चिराग बुझा दिए। इसको लेकर शनिवार को ऊधम सिंह नगर कार्निवाल में रुद्रपुर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रात को खटीमा रवाना हो गए और रात्रिविश्राम अपने आवास पर किया।
रविवार सुबह उन्होंने आवास पर मौजूद जिले के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति को समाचार  छपे खब खबरों का संज्ञान लेते हुए बेलगाम रफ्तार को नियंत्रित करने व औवरलोड वाहनों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। एसएसपी गणपति ने भी मुख्यमंत्री के निर्देशों को तत्काल अमल में लाने के लिए रोड मैप तैयार करा दिया।
उन्होंने जिला मुख्यालय रुद्रपुर लौटते ही सभी क्षेत्राधिकारियों, कोतवाल व थानाध्यक्षों को लाइन पर लेकर उन स्थलों को चिन्हित करने के आदेश दिए जहां से सर्वाधिक ओवरलोड, ओवरस्पीड वाहन गुजरते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि दुर्घटना वाले डेंजर स्पाट चिन्हित किए जाएं साथ ही इन स्थानों के साथ-साथ जिले भर में 24 घंटे पूरी सतर्कता के साथ ऐसे वाहनों की मानीटरिंग शुरू की जाए। ग्रुप बनाकर उस पर हर रोज अपडेट दिया जाए। ऐसे में अगर कहीं भी कोई दुर्घटना ओवरलोड, ओवरस्पीड वाहन, ड्रिंक ड्राइविंग से होती है तो संबंधित थाना क्षेत्र के प्रमुख व क्षेत्राधिकारी जिम्मेदार होंगे।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *