*जवानों के अनुशासन एवं शस्त्र ड्रिल अभ्यास का किया निरीक्षण।
*कर्मचारियों के भोजनालय में पहुंचकर अधीनस्थ अधिकारियों के साथ किया भोजन।
( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा शुक्रवार परेड के दौरान प्रातः पुलिस लाइन मैदान में पहुंचकर जवानों के साथ दौड़ लगाकर सभी को स्वस्थ रहने हेतु फिजिकल एक्सरसाइज के लिए प्रेरित किया गया तत्पश्चात सभी जवानों की शस्त्र अभ्यास एवं मैन्युअल ड्रिल का निरीक्षण किया गयाl
निरीक्षण के दौरान जो कमियां पाई गई संबंधित अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी देकर उसको बेहतर करवाया गयाl




परेड के पश्चात एसएसपी हरिद्वार द्वारा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन की सभी अलग-अलग शाखों का भौतिक निरीक्षण करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिस लाइन पूरे विभाग का घर होता है जहां से पूरी जनपद की पुलिस व्यवस्था चलती है इसलिए पुलिस लाइन की सभी व्यवस्थाएं 24 घंटे अपडेट रहना अति आवश्यक है इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिएl
कर्मचारियों के भोजनालय पहुंचकर एसएसपी हरिद्वार द्वारा स्वयं अधीनस्थ अधिकारियों के साथ भोजन किया, प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि वह प्रतिदिन इसी प्रकार का पौष्टिक आहार कर्मचारियों को उपलब्ध कराएंगे साथ ही समय से कर्मचारियों को भोजन उपलब्ध कराया जाए जिससे कि वह समय से अपनी ड्यूटी पर पहुंच सकेl





