Haridwar holy city, a blood donation camp Slider States Uttarakhand

धर्मनगरी में शहीद दिवस पर मानवता की मिसाल,इस कॉलेज में लगा रक्तदान शिविर। आखिर कहा और किसमें ? Tap कर जाने 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार।
 राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कालेज बहादराबाद हरिद्वार में शहीद-ए-आज़म भगतसिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के बलिदान दिवस पर छठवाँ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कालेज व विद्यार्थी कार्य विभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें रक्त वीरों द्वारा उत्साह से 65 यूनिट रक्तदान किया गया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ आदेश चौहान विधायक रानीपुर, डॉ. संजय चतुर्वेदी कार्यकारी अध्यक्ष दिव्य प्रेम सेवा मिशन, प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह बाल सदन स्कूल, डॉ. संतोष चौहान पूर्व अध्यक्षI महिला आयोग ,डॉ. सुनील कुमार बत्रा जी प्राचार्य एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज हरिद्वार, राजेश देवी सचिव, राजकमल कॉलेज ने संयुक्त रूप से भगत सिंह राजगुरु व सुखदेव के चित्र पर पुष्प अर्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। 

कॉलेज प्रबंधन द्वारा रक्तदान शिविर के साथ-साथ रक्तदान की जागरूकता के लिए छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ आदेश चौहान विधायक रानीपुर, डॉ. संजय चतुर्वेदी कार्यकारी अध्यक्ष दिव्य प्रेम सेवा मिशन, प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह बाल सदन स्कूल, डॉ. सुनील कुमार बत्रा जी प्राचार्य एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज हरिद्वार, डॉ. संतोष चौहान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
आदेश चौहान विधायक रानीपुर ने कहा है कि सभी प्रकार के दान में रक्तदान को सर्वोपरि माना गया है आज के समय में असहाय लोगों की सेवा करना बड़ा पुनीत कार्य है एक रक्त ही है जो हम सब को एक बंधन में बांधे हुए हैं जिसमें कोई जाति धर्म या समुदाय दिखाई नहीं देता उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से हम किसी की जान बचा सकते हैं और सभी को रक्तदान करना चाहिए युवाओं को भी ऐसे पुनीत कार्य में आगे आना चाहिए युवाओं को इस महा अभियान में अपनी आहुति देकर पुनीत कार्य में सहभागी बने यदि आप लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं तो इस पुनीत कार्य में आपको सहभागी बनना चाहिए ताकि समाज में एकता की भावना पैदा हो सके। 
डॉ. संजय चतुर्वेदी कार्यकारी अध्यक्ष दिव्य प्रेम सेवा मिशन ने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद रोगियों के जीवन की रक्षा होती है और नया जीवन मिलता है. रक्त किसी भी रासायनिक क्रिया और फैक्ट्री में उत्पाद नहीं किया जा सकता है इसलिए रोगी को आवश्यकता पड़ने पर रक्त दाताओं द्वारा दिया गया रक्त ही उसका जीवन बचाने में अहम होता है। 

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *