board meeting Breaking News Haridwar Haridwar Municipal Corporation meat and liquor shops are running despite the ban municipal board meeting Slider States Uttarakhand

Breaking News : हरिद्वार नगर निगम बोर्ड बैठक का आखिर आ ही गया समय ,इस दिन होगी, प्रतिबंध के बावजूद चल रही मांस-मदिरा की दुकानें, यहाँ हो सकती है शिफ्ट। आखिर कब और कहा ,क्या ? Tap कर जाने 

Spread the love

*6 अप्रैल को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में होगी बोर्ड बैठक
*सराय में मीट की दुकान आवंटन पर होगी मुख्य चर्चा
*मेयर किरण जैसल ने 45 प्रस्तावों की जानकारी दी
( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान ) 
हरिद्वार। पिछले काफी समय से हरिद्वार नगर निगम की बोर्ड बैठक का  रहे पार्षदों के लिए खुशखबरी है कि आगामी छह अप्रैल को ऋषिकुल आडिटोरियम में पूर्वाह्न 11 बजे नगर निगम की बोर्ड बैठक शुरू होगी। बैठक में मीट की दुकान आवंटन, बसंत भवन ट्रस्ट समेत कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी।
आपको बता दे कि पिछले काफी समय से हरिद्वार नगर निगम की बोर्ड बैठक नहीं हुयी है। काफी समय से पार्षद बोर्ड बैठक कराने की मांग कर रहे थे। इसे लेकर कांग्रेस पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल महापौर किरण जैसल से भी मिला था। भाजपा पार्षद भी ज्वालापुर क्षेत्र में बैठक कर जल्द बोर्ड बैठक कराने की मांग कर चुके हैं।
दुकान आवंटन समेत 45 प्रस्तावों पर होनी है चर्चा 
होली, रमजान के बाद लगातार कई दिनों की छुट्टी आदि के चलते बैठक कराना संभव नहीं हो पाया। बहरहाल मेयर किरण जैसल की ओर से अब छह अप्रैल को बोर्ड बैठक बुलाई गई है। मेयर किरण जैसल ने बताया कि नगर निगम की बोर्ड बैठक छह अप्रैल सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे ऋषिकुल आडिटोरियम में बुलायी गयी है। बैठक में सराय में मीट की दुकान आवंटन समेत 45 प्रस्तावों पर चर्चा होनी है।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *