Big News Election of Purvanchal Ekta Samiti was completed, he became the president unanimously Haridwar Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर :  पूर्वांचल एकता समिति का चुनाव हुआ सम्पन्न ,सर्वसम्मति से यह बने अध्यक्ष ,नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने दिलाया भरोसा। आखिर कौन और किसका ? Tap कर जाने    

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। पूर्वांचल एकता समिति (रजि.) रुड़की की एक महत्वपूर्ण बैठकआयोजित की गई। जिसमें संगठन के विस्तार, सामाजिक गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव को समिति का अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष का सभी सदस्यों ने स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समिति नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी और समाज के विभिन्न वर्गों तक अपनी पहुंच को और अधिक मजबूत बनाएगी।

पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करने का दिलाया भरोसा
अध्यक्ष पद संभालने के बाद श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जवाबदेही भी है। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करने का भरोसा दिलाया।
बैठक में उत्तराखंड में संगठन के विस्तार, विशेषकर रुड़की और गंगनहर क्षेत्र में पूर्वांचल निवासियों के हितों के लिए छठ घाट , सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर जोर दिया गया। अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को सशक्त बनाने और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
बैठक में समिति के संरक्षक अभय  कुमार पांडेय, नरेन्द्र प्रसाद शुक्ला, शिवम कुमार द्विवेदी, वीरेंद्र शुक्ला, राजकुमार तिवारी, अभिषेक राय, अमित राय, अश्विनी सिंह, अनिल राय, शैलेन्द्र शुक्ला, ज्ञान प्रकाश तिवारी, शिवाकांत दुबे, राम कुमार तिवारी, ए.के. मिश्रा, आर.के. सिंह, भुजनेश चतुर्वेदी, वी.के. सिंह, मधुर पांडेय, भानु चौबे, कृष्ण निगम और संतोष कुमार सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *