Big News Dehradun launch of Delhi-Dehradun, Delhi is no longer far, you can reach there in just two and a half hours Slider States toll tax Uttarakhand

बड़ी खबर : दिल्ली – देहरादून एक्सप्रेसवे के शुभारंभ के साथ ही अब दिल्ली दूर नहीं ,मात्र ढाई घंटे में पहुंचे ,लेकिन रास्ते में पड़ेंगे 5 टोल टैक्स बैरियर। आखिर कितने कटेंगे Fast Tag से टोल ? Tap कर जाने

Spread the love

  ( सुनील तनेज़ा )
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली -देहरादून एक्सप्रेसवे का शुभारंभ कर दिया है।  अब दिल्ली से देहरादून ढाई से तीन घंटे में पहुंचा जा सकेगा।  अब तक दिल्ली से देहरादून जाने में 6 से 7 घंटे का समय लगता था।  क्योकि जब भी आप यात्रा पर निकलते है तो सबसे पहले आपके दिमाग में टोल टैक्स की आती है। जानते हैं इस एक्सप्रेसवे पर रूट, टोल और सुविधाओं की पूरी डिटेल।  

213 किलोमीटर का दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे शुरू होगा दिल्ली के अक्षरधाम से यह बागपत और सहारनपुर होते हुए देहरादून तक पहुंचेगा।  इस एक्सप्रेसवे से हरिद्वार रोड और चार धाम हाईवे भी जुड़ेंगे. इस एक्सप्रेस वे में 16 एंट्री-एग्जिट बनाए गए हैं। 

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे में 5 टोल बनने वाले हैं। इन टिप्स पर FasTag Annual Pass वैलिड होगा।  फिलहाल इस एक्सप्रेस वे पर टोल कलेक्शन शुरू नहीं हुआ है।  बता दें कि FasTag Annual Pass से एक साल में 200 ट्रिप की सुविधा मिलती है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक तरफ के सफर में 670 रुपये का टोल चुकाना होगा।  अगर 24 घंटे के अंदर वापसी होती है तो आने-जाने में टोटल 1000 रुपये का टोल कटेगा।  नहीं तो वापसी में भी पूरे 670 रुपये चुकाने होंगे।

यात्रियों की सुविधा के लिए इस एक्सप्रेस वे पर रेस्ट एरिया, फूड कोर्ट, पेट्रोल पंप और पब्लिक टॉयलेट बनाने की योजना है. इन सुविधाओं के होने से यात्री इस लंबे सफर में ब्रेक ले सकेंगे।

  दिल्ली से देहरादून जाने वाली सबसे तेज़ ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस है, जिसे 5 घंटे का समय लगता है।  जबकि एक्सप्रेस वे से 3 घंटे में ये सफर पूरा हो जाएगा।  
इस एक्सप्रेस वे को इकोनॉमिक कॉरिडोर भी कहा जा रहा है।  इस कॉरिडोर की मदद से इस इलाके के प्रमुख टूरिज्म और इकोनॉमिक सेंटर जुड़ेंगे. इससे विकास और ट्रेड के नए अवसरों के लिए रास्ते खुलेंगे। 

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *