Chardham Yatra Dehradun highway closed Slider States Uttarakhand Vehicle movement at night

चारधाम यात्रा : हाइवे पर रात को बंद रहेगा वाहनों का संचालन ,आदेश हुए जारी। आखिर क्यों और किसने ? Tap कर जाने 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान हाईवे पर रात को वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान सिर्फ ट्रक व अन्य भारी वाहन ही संचालित होंगे। आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
यात्री वाहन सुबह चार बजे से रात 10 बजे तक ही संचालित होंगे। रात दस बजे के बाद सुबह चार बजे तक किसी भी यात्री वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस, प्रशासन व संबंधित विभाग को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही हाईवे पर भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व आपातकालीन सेवाओं को सक्रीय रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करते हुए यात्रा करें, ताकि उनकी यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *