( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नारीशक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने शासकीय आवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को सुनने के बाद कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन को पारित नहीं होने देकर अपनी महिला विरोधी मानसिकता उजागर की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विधेयक महिलाओं के राजनीतिक सशक्तीकरण की दिशा में एक अहम कदम था, लेकिन इसका विरोध करना नारीशक्ति के अधिकारों के साथ अन्याय है।
उन्होंने सदन में विधेयक गिरने के बाद विपक्षी नेताओं द्वारा जश्न मनाने को दुर्भाग्यपूर्ण और संवेदनहीन करार दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश की मातृशक्ति इस अपमान को स्वीकार नहीं करेगी और आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।





