Big Breaking Dehradun DM Haridwar Haridwar matter of pride for Uttarakhand, names of five District Magistrates of the state included in the preliminary list of “Best District Magistrate 2026 Slider States Uttarakhand

Big Breaking : उत्तराखण्ड के लिए गौरव की बात ,देश के शीर्ष 100 में से “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” की प्रारंभिक सूची में राज्य के पांच जिलाधिकारियों के नाम ,हरिद्वार सहित चार और DM,s शामिल। आखिर कौन – कौन और क्या ,कैसे ? Tap कर जाने  

Spread the love

( ज्ञान प्रकाश पाण्डेय )

देहरादून / हरिद्वार। उत्तराखंड के प्रशासनिक अधिकारियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट द्वारा जारी “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” की प्रारंभिक सूची में राज्य के पांच जिलाधिकारियों को देश के शीर्ष 100 अधिकारियों में स्थान मिला है। यह उपलब्धि उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।देशभर के करीब 800 जिलों में कार्यरत अधिकारियों के कार्य, प्रशासनिक दक्षता और प्रदर्शन के आधार पर यह चयन किया गया है। प्रारंभिक सूची में लगभग 100 जिलाधिकारी और डिप्टी कमिश्नरों को शामिल किया गया है, जिनमें से आगे शीर्ष 25 अधिकारियों का अंतिम चयन किया जाएगा। उनके नाम फेम इंडिया मैगजीन के जून अंक में प्रकाशित होंगे।उत्तराखंड से चयनित अधिकारियों में क्रमसः रुद्रप्रयाग के डीएम विशाल मिश्रा, उधम सिंह नगर के डीएम नितिन सिंह भदौरिया, उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्य, हरिद्वार के डीएम मयूर दीक्षित और नैनीताल के डीएम ललित मोहन रयाल शामिल हैं। यह उपलब्धि राज्य की प्रशासनिक क्षमता और बेहतर कार्यशैली को दर्शाती है।इन सभी जिलाधिकारियों को News 1 Hindustan टीम की ओर से ढेरों बधाई व शुभकामनाएं। 

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *