Big News If you are tired of the hectic pace of life, come spend three days in the lap of the mountains and find mental peace at a wellness retreat Rishikesh Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : भागदौड़ की जिंदगी से थक गए है तो आइए पहाड़ों की गोद में बिताए तीन दिन ,पाए मानसिक शांति वेलनेस रिट्रीट में। आखिर कहा  और कैसे ? Tap  कर जाने 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
ऋषिकेश। भाग-दौड़  की जिंदगी, दिनभर बजते फोन, काम की आपाधापी और थकान भरे दिन के बीच क्या आपको लगता है कि खुद से मिलने का वक्त कहीं खो सा जाता है? क्या आप जिमिंग और सुबह की दौड़ के साथ-साथ मन की फिटनेस के लिए भी कुछ करना चाहते हैं? अगर भी मानसिक शांति की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आपके मन के खोए हुए पल को वापस लाने के लिए जीवांजलि और  योगऋषि आचार्य आशुतोष जी महाराज ( फाउण्डर आदि वेलनेस, टिहरी फार्म ,ऋषिकेश ) लेकर आये है वेलनेस रिट्रीट। 
यह रिट्रीट 14, 15 और 16 अगस्त को पनांबी रिसॉर्ट, ऋषिकेश में होगी। तीन दिन और दो रातों का यह सफर उन सभी के लिए है, जो रोजमर्रा की आपाधापी के बीच शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति और आध्यात्मिक संतुलन भी चाहते हैं।
हिमालय की शांत वादियों और मां गंगा के पावन तट पर आयोजित यह रिट्रीट प्रतिभागियों को प्रकृति के बीच आंतरिक शांति, नई ऊर्जा और समग्र स्वास्थ्य का अनुभव कराएगी। योगऋषि आचार्य आशुतोष जी महाराज के मार्गदर्शन में योग, ध्यान, आयुर्वेद और आध्यात्मिक साधना के माध्यम से तन, मन और आत्मा के संतुलन का अनुभव कराया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिभागियों को कई स्वास्थ्यवर्धक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जो उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होंगी।

क्या मिलेगा इस रिट्रीट में आपको ?
– योगासन एवं प्राणायाम
– ध्यान, माइंडफुलनेस एवं योग निद्रा
– स्वर विज्ञान (साइंस ऑफ ब्रीथ)
– आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा
– सात्त्विक एवं पौष्टिक भोजन
– सूर्योदय एवं सूर्यास्त योग सत्र
– प्रकृति भ्रमण एवं फॉरेस्ट मेडिटेशन
– मंत्र जप एवं ओम् साधना
– गंगा आरती एवं पावन हवन
– भजन, संगीतमय सत्संग एवं सोलफुल म्यूज़िक नाइट
– चक्र संतुलन एवं समग्र जीवनशैली मार्गदर्शन
– तनाव प्रबंधन एवं भावनात्मक उपचार
– व्यक्तिगत मार्गदर्शन एवं संपूर्ण वेलनेस अनुभव
यह रिट्रीट केवल तीन दिनों का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि स्वयं को समझने, जीवन में संतुलन स्थापित करने और स्वस्थ, सकारात्मक एवं आनंदमय जीवन की ओर पहला कदम बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है। यदि आप भी मानसिक तनाव से मुक्ति, बेहतर स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उन्नति की तलाश में हैं, तो यह अनुभव आपके लिए अविस्मरणीय साबित हो सकता है।
 उत्साह असीमित, सीटें सीमित
इस वेलनेस रिट्रीट को लेकर लोगों में लगातार उत्साह बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में प्रतिभागी पहले ही अपना पंजीकरण करा चुके हैं। अब कुछ ही सीटें शेष बची हैं। ऐसे में यदि आप भी नई ऊर्जा, मानसिक शांति और आत्मिक आनंद का अनुभव करना चाहते हैं, तो बिना देर किए अपना स्थान अभी सुरक्षित करें।
बुकिंग एवं संपर्क
अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए संपर्क करें।
कॉल / व्हाट्सएप: 8796908818/ 9810126656 ( साभार – अमर उजाला )

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *