Big News Haridwar Slider States Uttarakhand weekly newspaper 'Pradesh Ki Gatha' has completed a glorious year

बड़ी खबर : ‘प्रदेश की गाथा’ साप्ताहिक समाचार पत्र ने किया गौरवशाली एक वर्ष पूर्ण , हरिद्वार के होटल  में पत्रकारों ने हर्षोल्लास से मनाई वर्षगांठ। आखिर कहा और क्या ? Tap कर जाने 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

 हरिद्वार।  राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र ‘प्रदेश की गाथा’ ने अपने प्रकाशन का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर कल दिनांक 22 सितम्बर 2026 को हरिद्वार के होटल जगत इन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

वर्षगांठ का यह कार्यक्रम श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (हरिद्वार) के जिला अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाण्डेय व महामंत्री विनीत धीमान के कुशल नेतृत्व में बेहद हर्षोल्लास और गरिमामयी माहौल में मनाया गया तथा दोनों ही पदाधिकारियों ने  पत्र टीम इस पवन अवसर की बधाई दी ।

 इस विशेष उत्सव के दौरान मीडिया जगत से जुड़ी कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरिद्वार के जाने-माने नाम और अध्यक्ष नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट प्रमोद पाल उपस्थित रहे, जिन्होंने समाचार पत्र की पूरी टीम को बधाई दी।समारोह में उपस्थित सभी पत्रकारों और बुद्धिजीवियों ने ‘प्रदेश की गाथा’ के निष्पक्ष और जन-सरोकारों से जुड़े पत्रकारिता के सफर की सराहना की। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि समाचार पत्र भविष्य में भी इसी तरह जनता की आवाज को मजबूती से उठाता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अखबार की नई प्रतियों के साथ इस सफलता का जश्न मनाया।

 इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हरिद्वार इकाई के जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाण्डेय ,जिला महामंत्री विनीत धीमान ,देवम मेहता ,संजय कश्यप ,पंकज स्वनी ,बिक्रमजीत सिंह ,अशोक गिरी ,दीपक झा , विजय प्रजापति ,सागर कुमार राज कुमार और कुलदीप राय उपस्थित रहे।  

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *