Big News BJP's Uttarakhand in-charge and co-in-charges to visit within a day or two; on the first day Dehradun Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : भाजपा उत्तराखण्ड प्रभारी – सह प्रभारियों का दौरा एक दो दिन में ,पहले दिन लेंगे संगठन की थाह ,होगी इन महत्वपूर्ण लोगो के साथ बैठक। आखिर कब और किसके साथ ? Tap कर जाने 

Spread the love


( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी राम माधव, सह-प्रभारी अरविंद मेनन व बांसुरी स्वराज का पहला दौरा दो अक्तूबर से देहरादून का होगा। दो दिवसीय प्रवास के दौरान तीनों नेता संगठन के नेताओं संग बैठक कर आगामी विस चुनाव के मद्देनजर रणनीति पर चर्चा करेंगे।
कोर कमेटी की बैठक में प्रभारी, सह प्रभारी का आना प्रस्तावित था लेकिन उनके पहले से तय कार्यक्रमों की वजह से वे नहीं आ पाए। अब उनका दौरा तय हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद पहले दिन प्रदेश पदाधिकारियों और सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।
बैठक में संगठन की जिलावार गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा होगी। दूसरे दिन, सात मोर्चों की प्रदेश टीमों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में मोर्चों के स्तर पर चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। आगामी चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर उनका दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *