Uncategorized

मौसम अपडेट : उत्तराखण्ड के पहाड़ी घाटियों से लेकर मैदानी इलाको तक……अगले दो दिन मौसम रहेगा मेहबान। आखिर कैसे और कबतक ? Tap कर जाने 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून।
 उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क बना हुआ है। प्रदेशभर में दिन के समय चटख धूप खिल रही है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास बढ़ने लगा है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम इसी प्रकार बने रहने की संभावना है। फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं और सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।
इससे सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है। मौसम में आए बदलाव के बीच प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। दिन में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जबकि रात और सुबह के समय तापमान में गिरावट के चलते ठंड महसूस होने लगी है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले दो दिन मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में भी मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। ऐसे में दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ सकता है।

शहरअधिकतमन्यूनतम
देहरादून29.116.4
पंतनगर30.617.7
मुक्तेश्वर18.49.8
नई टिहरी20.89.1
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *