Uncategorized

Big Breaking : शेयर बाजार को रास नहीं आया इस साल का बजट ,1700 से ज्यादा गिरा जबकि 300 अंक ऊपर था। आखिर कैसे और क्यों ? Tap कर जाने 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्‍ली।   वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश कर दिया है।  बजट शेयर बाजार को पंसद नहीं आया है और सेंसेक्‍स और निफ्टी में जोरदार गिरावट आई है।  12:35 बजे सेंसेक्स 1700 अंकों की गिरावट के साथ 80,804 पर कारोबार कर रहा था।  निफ्टी 377 अंकों के नुकसान के साथ 25,041 अंकों पर कारोबार कर रहा था।  बजट से पहले शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स में 300 अंकों की तेजी देखी गई थी। 
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में शेयर बायबैक पर कैपिटल गेन टैक्स लगाने और STT को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% करने का एलान किया है।  इस घोषणा के बाद बाजार में बिकवाली हावी हो गई और बेंचमार्क इंडेक्स में जोरदार गिरावट आई।  एक बार तो निफ्टी और सेंसेक्‍स दो फीसदी तक गिर गए। 
आज डिफेंस शेयरों में जोरदार गिरावट आई है और कुछ शेयरों के भाव तो दस फीसदी तक गिर गए हैं।  निफ्टी डिफेंस इंडेक्‍स भी तीन फीसदी से ज्‍यादा गिरकर कारोबार कर रहा है।  HAL, BEL, भारत डायनेमिक्स, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स जैसे तमाम दिग्गज डिफेंस स्टॉक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। 
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में गिरावट और सिर्फ 2 में तेजी है।  BEL, SBI और NTPC के शेयर में 4% तक की गिरावट है।  निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरे हैं।  सरकारी बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 4% की गिरावट है।  मेटल, मीडिया, FMCG, IT, मीडिया, फार्मा, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल्टी समेत सभी सेक्टर में गिरावट है। 

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *