Big News BNS law has not been made Dehradun Slider SSP Udham Singh Nagar States Uttarakhand

बड़ी खबर : आत्महत्या के लिये मजबूर करने वाले एसएसपी उद्यमसिंह नगर  के लिये नहीं बना है बीएनएस कानून……। आखिर कैसे और क्यों ,क्या ?Tap कर जाने  

Spread the love

( ब्यूरो, न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान ) 

देहरादून। उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा का ना तो ट्रांसफर किया गया है ना ही उन्हें सस्पेंड किया गया है,जबकि काशीपुर के किसान सुखवंत ने काठगोदाम,हल्द्वानी में खुद को गोली मारने से पहले उधमसिंह नगर पुलिस के एसएसपी मणिकांत मिश्रा समेत अन्य कई पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए थे।निष्पक्ष जांच के लिए 12 पुलिसकर्मियों को चमोली व रुद्रप्रयाग जिलों में स्थानांतरित किया गया। आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला सहित 3 को निलंबित और 9 को लाइन हाजिर किया गया।लेकिन इस मामले में सबसे बड़े अधिकारी एसएसपी मणिकांत मिश्रा को ना तो सस्पेंड किया गया है ना ही उनका ट्रांसफर किया गया है।क्या इतने बड़े अधिकारी के अपने पद पर बने रहते हुए निष्पक्ष जांच की जा सकती है?आखिरकार इस बड़े अधिकारी पर किसका हाथ है जो इतने गंभीर आरोप लगने के बाद भी ना तो उनका ट्रांसफर हुआ नहीं उन्हें सस्पेंड किया गया?जबकि मृतक सुखवंत ने मौत से पहले अपने अंतिम वीडियो में कहा था कि मेरे मरने के बाद मेरे अंग बेचकर वह पैसा एसएसपी मणिकांत मिश्रा समेत अन्य पुलिस कर्मियों को दे देना। इस मामले में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत एसपी से डेढ़ घंटे की पूछताछ कर चुके हैं और अब एसआईटी भी मणिकांत मिश्रा से पूछताछ करने वाली है।शायद एसएसपी मणिकांत मिश्र के लिये कोई नियम कानून है और न भारतीय न्याय संहिता(बीएनएस) की धाराएं।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *