( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
गुजरात। राज्य के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रहे भरत सिंह सोलंकी का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो उनकी पत्नी रेशना पटेल ने बनवाया है। रेशमा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता का अन्य महिला के साथ रिश्ता है। जिसे लेकर दोनों के बीच कानूनी लड़ाई चल रही है। दरअसल रेशमा पटेल को जानकारी मिली कि उनके पति अन्य महिला के साथ कमरे में हैं। इस बीच रेशमा कुछ लोगों के साथ वहां पहुंच गई। उन्होंने पति और महिला को साथ देखा तो उसका वीडियो बनवाया। उस औरत को थप्पड़ भी मारे।
चेहरा छिपाने की कोशिश
रेशमा पटेल जैसे ही कमरे में पहुंचती हैं। वहां पति और दूसरी महिला को देख होश खो बैठती हैं। गुजराती में भला-बुरा कहती हैं। फिर वीडियो बनवाने लगती हैं। इस दौरान महिला अपना चेहरा छिपाने लगती है। तभी रेशमा पीछे से आकर उसे एक चांटा मार देती हैं।
घरेलू हिंसा का आरोप
भरत सिंह सोलंकी और उनकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। कई बार दोनों ने मारपीट का आरोप लगाया है। कुछ महीने पहले रेशमा ने कांग्रेस नेता पर घरेलू हिंसा और प्रताड़ना का आरोप लगाया था। उन्होंने बोरसद कोर्ट में याचिका दाखिल की है।
घर से निकाला
रेशमा पटेल ने आरोप लगाया कि उनके पति आए दिन मारपीट करते थे। कई बार घर से बाहर निकाल दिया था। राजनीतिक पकड़ की धमकी देते थे। घर की इज्जत बचाने के लिए मैं विदेश चली गई। जब वापस आई तो उम्मीद थी कि पति बदल गए होंगे। लेकिन उन्होंने फिर हाथ उठाया और घर से निकाल दिया। गौरतलब है कि भरत सिंह पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी के बेटे हैं।

सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।



