Big News delegation Haridwar Newcomer SSP Haridwar Said a big thing Shramik Journalist Union met Slider SSP Haridwar States Uttarakhand

बड़ी खबर : एसएसपी हरिद्वार से मिला श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का प्रतिनिधि मंडल ,एसएसपी ने कही बड़ी बात। आखिर क्या और क्यों ? Tap कर देखे वीडियो क्या कहा 

Spread the love

* साफ शब्दों में कहा कि जनपद में अपराध नियंत्रण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता। 

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

हरिद्वार। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त एसएसपी हरिद्वार से शिष्टाचार भेंट कर जनपद से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान कानून-व्यवस्था, नशे के बढ़ते प्रभाव, साइबर अपराध तथा वाहनों की ओवरलोडिंग जैसे गंभीर विषय प्रमुख रूप से उठाए गए।

एसएसपी हरिद्वार ने साफ शब्दों में कहा कि जनपद में अपराध नियंत्रण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने नशे के खिलाफ कठोर अभियान का संकेत देते हुए कहा,“हरिद्वार में नशे के कारोबार और नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करना हमारी प्राथमिकता है। इस दिशा में सख्त एवं निरंतर कार्रवाई की जाएगी।”

साइबर अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए एसएसपी ने कहा,“साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है। पुलिस तकनीकी संसाधनों को मजबूत कर ऐसे अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करेगी, साथ ही आम जनता को जागरूक किया जाएगा।”

सड़क सुरक्षा को लेकर उन्होंने वाहनों की ओवरलोडिंग पर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया,

“ओवरलोडिंग के कारण होने वाले हादसे गंभीर चिंता का विषय हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर चालान व कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों ने एसएसपी के दृष्टिकोण की सराहना करते हुए जनहित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाण्डेय ,निशांत चौधरी ,मनोज ठाकुर, कुलदीप राय ,कुलदीप शर्मा,नावेद अख्तर ,दानिश कुरैशी ,सागर ठाकुर, विजय कुमारऔर सुमित कुमार वर्मा प्रमुख रहे।   

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *