( ज्ञान प्रकाश पाण्डेय )
देहरादून। धामी सरकार ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार कर 5 विधायकों को मंत्री बनाते हुए अपनी ‘टीम-11’ पूरी कर ली है। यह विस्तार ऐसे समय हुआ है जब चुनाव में करीब एक साल का समय बचा है, यानी इन नए मंत्रियों को सीमित समय में परफॉर्म कर चुनावी असर दिखाना होगा।
इस विस्तार के बाद मंत्रिमंडल में जातीय संतुलन का स्पष्ट गणित सामने आया है। ठाकुर वर्ग से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत 5 मंत्री, ब्राह्मण वर्ग से 4 मंत्री, अनुसूचित जाति से 2 मंत्री और पंजाबी वर्ग से 1 मंत्री शामिल हैं। यानी कैबिनेट में अलग-अलग सामाजिक वर्गों को साधने की सीधी कोशिश दिखाई देती है।





