Uncategorized

बड़ी खबर : उत्तराखण्ड में विभिन्न विभागों में वाहन चालकों की भर्ती का सुनहरा मौका ,इस तारीख़ से होंगे आवेदन। आखिर कबसे और कैसे ? Tap कर जाने 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने विभिन्न सरकारी विभागों में वाहन चालक और प्रवर्तन चालक के 72 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन 17 अप्रैल से शुरू होंगे।
आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय नाम व जन्मतिथि के सत्यापन के लिए हाईस्कूल का प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की दोनों तरफ की छायाप्रति, श्रेणी, उपश्रेणी के अनुसार आरक्षण प्रमाण-पत्र, अनुभव की आवश्यकता वाले पदों के लिए अनुभव प्रमाण-पत्र देना होगा।
आवेदन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए अभ्यर्थी आयोग के टोल-फ्री नंबर 9520991172 या व्हाट्सएप नंबर 9520991174 पर संपर्क कर सकते हैं साथ ही, आयोग की ई-मेल आईडी chayanayog@gmail.com पर भी संपर्क किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन : 17 अप्रैल से 07 मई 2026
आवेदन पत्र में संशोधन : 11 मई से 13 मई 2026
लिखित परीक्षा की संभावित तिथि : 21 जून, 2026
पदों का विवरण
आयोग ने विभिन्न विभागों के लिए रिक्तियों की जानकारी जारी की है, जिसके तहत राज्य कर विभाग में वाहन चालक के 16, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा में नौ, समाज कल्याण विभाग में नौ, ग्राम्य विकास विभाग में सात, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय में छह, जिलाधिकारी कार्यालय (पौड़ी गढ़वाल) में छह, एनसीसी निदेशालय में पांच, निदेशालय विभागीय लेखा में तीन, डीएम चमोली कार्यालय में तीन, डीएम अल्मोड़ा कार्यालय में दो, चंपावत-पिथौरागढ़ में एक-एक, डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी में एक और परिवहन विभाग में दो पदों पर भर्ती की जाएगी।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *