( ज्ञान प्रकाश पाण्डेय )
देहरादून। धामी सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं
दीं।उन्होंने संदेश में कहा, उत्तराखंड के ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य
विकास, सुशासन व जनकल्याण के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्तराखंड विकास व सुशासन की
नई पहचान बना आस्था, अध्यात्म, साहस, समृद्ध परंपराओं की भूमि रही है। यहां की विविध भाषा,
बोलियां, लोक परंपराएं और सरल जीवनशैली प्रदेश को विशिष्ट पहचान देती हैं। जब से केंद्र में हमारी
सरकार बनी है, तब से उत्तराखंड विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप लगातार नई ऊंचाइयों को
छू रहा है।

PM में CM धामी के प्रयासों को भी सराहा
PM मोदी ने कहा ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने का
मजबूत हो रहा है। प्रधानमंत्री ने प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाने और शीतकालीन पर्यटन
को प्रोत्साहित करने के प्रयासों को भी सराहा। अपने संदेश में उन्होंने राज्य सरकार द्वारा स्थानीय
उत्पादों के प्रोत्साहन, महिला सशक्तीकरण, युवाओं के लिए रोजगार सृजन, स्टार्टअप को बढ़ावा तथा
डिजिटल और हरित विकास जैसे प्रयासों को सराहा। साथ ही आपदा प्रबंधन की सुदृढ़ व्यवस्था व
सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को राज्य की प्रगति में महत्वपूर्ण बताया। पीएम ने विश्वास जताया कि
अमृत काल में विकसित भारत के निर्माण में उत्तराखंड की भूमिका और मजबूत होगी। आत्मनिर्भर,
समृद्ध और सुद्ध उत्तराखंड के निर्माण में प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अहम है। उन्होंने
आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में उत्तराखंड विभिन्न क्षेत्रों में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

जबाब में CM धामी ने सोशल मिडिया के माध्यम से दिया जबाब
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी उत्तराखण्ड के विकास, सुशासन और जनकल्याण के
प्रति आपके आत्मीयतापूर्ण शब्दों एवं शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार। आदरणीय प्रधानमंत्री
जी के शब्दों में देवभूमि की अंतर्निहित शक्ति, व्यापक संभावनाओं और उत्तराखण्ड के प्रति उनके
विशेष लगाव का प्रेरक प्रतिबिंब स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर होता है।
आपके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में यह चार वर्षों की यात्रा प्रदेशवासियों के विश्वास, सहयोग और
सामूहिक संकल्प की परिणति है। हमारी सरकार जनसेवा, पारदर्शिता और समावेशी विकास के मूल
मंत्र के साथ कार्य करते हुए सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण के संकल्प को पूर्ण कर
रही है।
आज ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तराखण्ड
निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आपके स्नेह, विश्वास और सहयोग से देवभूमि
उत्तराखण्ड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का यह प्रयास सतत जारी रहेगा।



