( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। रोशनाबाद क्षेत्र स्थित आन्नेकी ग्राम के अंतर्गत ‘ किशोर विज़डम पब्लिक स्कूल’ आन्नेकी -हेतमपुर, हरिद्वार (उत्तराखंड )के तत्वावधान में हवन -पूजन के साथ विद्यालय का शुभारंभ हुआ| विद्यालय के अध्यक्ष,रजत किशोर ने हवन पूजन के बाद, विद्यालय के सभी स्टाफ और प्रवेश हेतु आये विद्यार्थियों का अभिवादन स्वीकार कर, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रधानाचार्य एवं सह -अध्यक्ष विजय कुमार (पूर्व प्रधानाचार्य विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल जूनियर विंग बी. एच. ई. एल.) ने बताया कि शिक्षा मानस मंदिर में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के कक्षा का शुभारम्भ किया। जिसका भव्य व दिव्य उद्घाटन उत्तराखण्ड कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक व सस्थानीय विधायक आदेश आदेश चौहान के कर कमलों से होना सुनिश्चित किया है। जिसकी तारीख़ अतिशीघ्र घोषित की जाएगी ,फ़िलहाल बच्चो की प्रवेश प्रक्रिया गतिमान है।




विद्यालय में उपस्थित क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं अभिभावकों का स्वागत, विद्यालय संरक्षिका श्रीमती स्नेह लता ने किया। वरिष्ठ अध्यापिका एवं विभाग अध्यक्ष श्रीमती अंजलि मलिक,श्रीमती प्रतिभा सान्याल, देवेंद्र राठी, कुणाल किशोर, नंद किशोर, श्रीमती उषा आदि ने इस आयोजन को संपन्न कराने में विशेष सहयोग दिया।




इस कार्यक्रम में संतोष चौधरी, सुखबीर सिंह के साथ-साथ विद्यालय की छात्र-छात्राएं-इन्दर जीत, लक्ष्य, आरव, ज़ारा मलिक, आरवी आदि की उपस्थिति रही ,अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य एवं सह -अध्यक्ष विजय कुमार (पूर्व प्रधानाचार्य विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल जूनियर विंग बी. एच. ई. एल.) ने सभी उपस्थित जनों को धन्यवाद धन्यवाद ज्ञापित किया।




