Uncategorized

बड़ी खबर : लधु उधोग भारती के पदाधिकारियों ने जनपद में कुछ लोगों द्वारा श्रमिकों के शोषण के नाम पर औद्योगिक इकाइयों के बाहर किए जा रहे फर्जी धरना प्रदर्शनों से जिले में उद्योगों के मध्य खराब हो रहे माहौल को लेकर दिया ज्ञापन। आखिर क्या और क्यों ? Tap कर जाने 

Spread the love

( ज्ञान प्रकाश पाण्डेय )
हरिद्वार। लघु उद्योग भारती, उत्तराखंड, प्रदेश अध्यक्ष, डॉ बिजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में हरिद्वार जनपद में कार्यरत लघु उद्योग भारती, उत्तराखंड की इकाईयो रुड़की नगर एवं सिडकुल (पुराना औद्योगिक क्षेत्र) के पदाधिकारीयो के साथ मिलकर जिलाधिकारी हरिद्वार को उनके आवास कार्यालय पर पिछले कुछ माह से हरिद्वार जनपद में कुछ लोगों द्वारा श्रमिकों के शोषण के नाम पर औद्योगिक इकाइयों के बाहर किए जा रहे फर्जी धरना प्रदर्शनों से जिले में उद्योगों के मध्य खराब हो रहे माहौल के विषयक ज्ञापन सौंप कर इस विषय में अतिशीघ्र कार्यवाही करने का निवेदन किया।

उद्यमियों ने यह सवाल उठाया कि किसी भी औद्योगिक इकाई के विरुद्ध समस्या से जुड़े विभाग में जब शिकायत करने का मार्ग उपलब्ध है तो एक व्यक्ति जिसका उस औद्योगिक इकाई से किसी भी रूप में कोई संबंध नहीं है उसके द्वारा इस प्रकार के धरना प्रदर्शन से अराजकता फैलाकर उद्योग का माहौल खराब करना क्या सही है|

जिलाधिकारी ने तत्काल सक्षम अधिकारियों से इस विषयक बात करते हुए उन्हें इस विषय में तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश जारी किया।

इस बैठक में औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों के रूप में केतन भारद्वाज, जिलाध्यक्ष, रुड़की नगर, मनोज गौतम जिलाध्यक्ष,  विनीत धीमान जिला महामंत्री, सिडकुल (पुराना औद्योगिक क्षेत्र) एवं  अशोक शुक्ला, जिला महामंत्री, हरिद्वार ग्रामीण ने हरिद्वार जनपद में कार्यरत औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों बी बी गुप्ता, अध्यक्ष, रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन,, सुनील पांडे, अध्यक्ष, बहादराबाद इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन, गौतम कपूर, महासचिव, भगवानपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, हिमेश कपूर, अध्यक्ष, सिडकुल एंटरप्रेन्योर वेलफेयर एसोसिएशन, कुलतेज बग्गा, अध्यक्ष, सिडकुल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, विनीत धीमान, महासचिव, हरिद्वार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन मनोज मिश्रा, सुखदेव सिंह, परमिंदर शर्मा, अनुज चौहान, पुनीत गोयल,विनीत धीमान , पराग सक्सेना, अजय गर्ग, सुधाकर द्विवेदी, जगपाल सिंह, सहदेव सिंह शामिल हुए।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *