grand welcome given Pauri Gardhwal Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : पौड़ी में विपुल डंडरियाल का भव्य स्वागत, इस पद पर मिला सम्मान। आखिर किस पद पर और क्यों ? Tap कर जाने 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
पौड़ी गढ़वाल। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन, उत्तराखंड द्वारा विपुल डंडरियाल को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद विकास खंड पौड़ी सभागार में उनका जोरदार स्वागत किया गया। जिला संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर विपुल डंडरियाल ने कहा कि इससे पहले उन्हें जिले में अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसे उन्होंने पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास किया। अब प्रदेश स्तर पर मिली नई जिम्मेदारी को भी वह पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है। साथ ही संगठन की प्रमुख मांगों को लेकर वह सरकार और संबंधित विभागों के सामने प्रभावी ढंग से अपनी बात रखेंगे, ताकि ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के हितों की रक्षा हो सके। कार्यक्रम में मौजूद संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि विपुल डंडरियाल के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में अनिल नौटियाल,विजय कपरवान,पूजा,विकास थपलियाल,दिनेश आदि लोग मौजूद रहे।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *