( ज्ञान प्रकाश पाण्डेय )
देहरादून/ हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार ( आज ) को मंत्रिमंडल की बैठक हरिद्वार में आयोजित होगी। बैठक में स्वास्थ्य, आवास, शहरी विकास सहित अन्य विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 10:45 बजे हर की पैड़ी में आयोजित गंगा पूजन कार्यक्रम में प्रतिभागी करेंगे। 11:30 बजे मेला नियंत्रण भवन सी0सी0आर हरिद्वार पहुंचेंगे, जहां मंत्रिमण्डल की आयोजित बैठक में प्रतिभाग करेंगे । इसमें मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री भी शामिल होंगे।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने हर जिले में कैबिनेट बैठक करने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत चंपावत जिले से हो चुकी है। अब दूसरी कैबिनेट बैठक हरिद्वार में हो रही है। माना जा रहा है कि इसमें प्रदेश सरकार कई महत्वपूर्ण फैसलों को हरी झंडी दे सकती है। इसके अलावा आगामी विधानसभा सत्र को लेकर कैबिनेट में स्थान व तारीख तय हो सकती है। सरकार को 30 अक्तूबर से पहले सत्र आहूत करना है।



