( ज्ञान प्रकाश पांडेय )
हरिद्वार। जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी नवनीत भुल्लर ने जनहित को ध्यान में रखते हुए और कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कई थानेदारों के कार्यक्षेत्र में बड़ा परिवर्तन किया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार अभीतक शहर कोतवाल रितेश शाह को भगवानपुर भेजा गया है, जबकि कुंदन राणा को ज्वालापुर से हरिद्वार कोतवाली स्थानांतरित किया गया है। देहरादून से आए चंद्रभान सिंह को ज्वालापुर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा बहादराबाद से विजय सिंह को झबरेड़ा ,वहीं मंगलौर से अमरजीत सिंह को बहादराबाद भेजा गया है। बुग्गावाला से भगवान सिंह मैहर को कोतवाली मंगलौर की कमान दी गई है।
वहीं भगवानपुर में एसएसआई के पद पर तैनात रहे अंकुर शर्मा को एसओ बुग्गावाला बनाया गया है।




