( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। उत्तराखण्ड में इस बार चारधाम यात्रा 2022 के लिए रावण होने से पहले प्राइवेट और व्यवसायिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड के साथ – साथ ट्रिप कार्ड लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर 15 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस साल मई पहले हफ्ते से चारधाम यात्रा शुरू होगी।
ट्रिप कार्ड से चारधाम यात्रा पर जाने वाले वाहनों और तीर्थयात्रियों की संख्या का रिकार्ड रखा जा सकेगा।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) रत्नाकर सिंह ने बताया कि ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
वेबसाइट संभवत: 15 अप्रैल से खोल दी जाएगी। एआरटीओ में भी ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड ऑनलाइन जारी करने के लिए चार काउंटर खोले जाएंगे।
एक मई से खुलेंगे चेकपोस्ट:
चारधाम यात्रा में वाहनों का संचालन व्यवस्थित करने के लिए परिवहन विभाग ऋषिकेश में भद्रकाली तिराहा और ब्रह्मपुरी में एक मई से चेकपोस्ट खोलेगा।
फिटनेस के लिए आना होगा एआरटीओ
ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड ऑनलाइन आवेदन कर कहीं से भी प्राप्त कर सकेंगे। लेकिन वाहनों की फिटनेस के लिए वाहन को लेकर एआरटीओ आना होगा। फिटनेस के बाद ही ग्रीन कार्ड मान्य होगा।जबकि 10 शीटर वाहनों को भौतिक सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी।

सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।




