( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। मौसम साफ रहने के कारण केदारनाथ धाम में पड़ी बर्फ भी पूरी तरह से पिघल चुकी है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन मौसम के मिजाज में बदलाव आने की संभावना भी कम है।
बुधवार को राजधानी देहरादून,हरिद्वार सहित अधिकतर मैदानी और पर्वतीय इलाकों में मौसम साफ बना रहा। मसूरी में भी मौसम साफ बना हुआ है, लेकिन यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

दिसंबर की शुरुआत तक हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिन आसमान साफ रहेगा। दिसंबर की शुरुआत तक प्रदेश में हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना है।
पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। तापमान में नवंबर अंत तक एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।





