( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। पडोसी पहाड़ी राज्यों हिमांचल और जम्मू -कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रीय होने से इसका असर उत्तराखंड में भी दिखने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कुमाऊं क्षेत्र के ऊधमसिंह नगर जिले में शीतलहर की आशंका जताई है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम के बदले मिजाज के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस पंतनगर में दर्ज किया गया। इसके अलावा कुमाऊं क्षेत्र के मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी दून में दिन का तापमान जहां 28.4 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं रात में न्यूनतम तापमान सात डिग्री पर पहुंच गया।

जबकि एक दिन पूर्व न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक आने वाले दिनों में मैदान से पहाड़ तक शीतलहर की संभावना है। उधर, पाला पड़ने से खेती को भी नुकसान हो सकता है।

सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।



