( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में डबल मर्डर से सनसनी फ़ैल गई है। हत्या का कारण लव ट्रायंगल मन जा रहा है। जबकि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। नगर कोतवाली क्षेत्र में बबलू और सपना निवासी उत्तर प्रदेश रहते थे। दोनों पति-पत्नी थे। सपना का किसी युवक से परिचय था जो शुक्रवार को पति पत्नी घर पहुंचा था। पति पत्नी और युवक के बीच विवाद हुआ।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने पति पत्नी पर घर में रखे तवे से हमला किया जिससे दोनों की मौत हो गई है। इसकी सूचना शनिवार को पुलिस को मिली जिस पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोपहर तक पुलिस मामले का खुलासा करेगी।