Slider States Uttarakhand uttarkashi welcome and greetings Yamunotri Committee clarifies on Panchagavya and entry of non-Hindus

चारधाम यात्रा : पंचगव्य और गैर हिन्दुओ के प्रवेश पर यमुनोत्री समिति किया स्पष्ट ,सभी के स्वागत की कही बात। आखिर क्यों और क्या ? Tap कर जाने 

Spread the love

( सुनील थपरियाल )
उत्तरकाशी।  बदरीनाथ-केदारनाथ और गंगोत्री में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक और पंचगव्य लेकर प्रवेश आदि निर्णय के बीच यमुनोत्री मंदिर समिति ने भी मंगलवार को अपना मत स्पष्ट किया है। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जो श्रद्धालु श्रद्धा से आएगा।
उसका अतिथि देवो भव की परम्परा के साथ स्वागत किया जाएगा। कहा कि यह सरकार का काम है कि वह यात्रा के लिए किसका पंजीकरण कर रही है। यमुनोत्री धाम में किसी से जाति धर्म नहीं पूछा जाएगा।
गैर सनातनियों को पंचगव्य पीकर ही मंदिर में प्रवेश
बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में गैर हिन्दुओं पर रोक लगाने के बाद गंगोत्री मंदिर समिति ने भी निर्णय लिया कि वहां गैर सनातनियों को पंचगव्य पीकर ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद यह चर्चा का विषय बन गया था कि क्या तीनों धामों के बाद यमुनोत्री धाम में भी ऐसे निर्णय को समर्थन दिया जाएगा। इस पर मंगलवार को यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बयान जारी कर इस प्रकार के निर्णय को सिरे से नकार दिया है।
समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने कहा कि चारधाम यात्रा में जो भी आता है। वह सनातनी ही होता है। यह निर्णय लेना सरकार का काम है कि कौन चारधाम यात्रा के लिए जाएगा और कौन पर्यटन के लिए। यमुनोत्री मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष प्रदीप उनियाल का कहना है कि यमुनोत्री धाम में वसुदेव कुटुंबकम की परंपरा के अनुसार सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *