Additional Secretaries of Uttarakhand will become Secretaries Big Breaking Dehradun ias officer IPS officer promoted Slider States Uttarakhand

Big Breaking : उत्तराखण्ड के आठ अपर सचिव बनेंगे सचिव नौ आईपीएस भी होंगे पदोन्नत,DGP बनेगे अभिनव। आखिर कौन – कौन और कब ? Tap कर जाने 

Spread the love

( ज्ञान प्रकाश पाण्डेय )

देहरादून। एक जनवरी से उत्तराखंड को आठ नए सचिव मिलने वाले हैं। सोमवार को मुख्य सचिव आनंदवर्द्धन की अध्यक्षता में आईएएस और आईपीएस की अलग-अलग विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक हुई। वहीं, चार आईएफएस की डीपीसी मंगलवार को होगी। पांच आईएफएस को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड और तीन आईएफएस को सीनियर ग्रेड मिलेगा।

2010 बैच के आईएएस डॉ. अहमद इकबाल, ईवा श्रीवास्तव, सोनिका, रंजना राजगुरु, आनंदस्वरूप, देवकृष्ण तिवारी, उमेश नारायण पांडे और राजेंद्र कुमार एक जनवरी से सचिव होंगे। वर्तमान में ये सभी अफसर अपर सचिव हैं। इनमें से आईएएस ईवा श्रीवास्तव प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में हैं। उन्हें परफॉर्मा पदोन्नति दी गई है। वहीं, पांच आईएएस मयूर दीक्षित, वंदना,,विनीत कुमार ,रीना जोशी और आनंद श्रीवास्तव को सेलरक्शन ग्रेड लेबल 12 से लेबल 13 दिया गया है। 

एडीजी से डीजी बनेंगे आईपीएस अभिनव कुमार 

आईपीएस अभिनव कुमार को एडीजी से डीजी, निवेदिता कुकरेती को डीआईजी से आईजी, प्रहलाद मीणा को एसएसपी से डीआईजी, बरिंदरजीत सिंह और पी रेणुका देवी को डीआईजी से आईजी, प्रीति प्रियदर्शिनी को एसएसपी से डीआईजी, यशवंत चौहान को एसएसपी से डीआईजी, तृप्ति भट्ट और रामचंद्र राजगुरु को एसपी से एसएसपी पद पर पदोन्नति दी गई है। इनमें से बरिंदरजीत और पी रेणुका वर्तमान में प्रतिनियुक्ति पर हैं, जिन्हें परफॉर्मा पदोन्नति दी गई है। अर्पण यदुवंशी को सेलेक्शन ग्रेड दिया गया है जबकि इससे पूर्व निशा यादव व जितेंद्र चौहान को एसपी रैंक मिल चुकी है।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *