Alert police Big News Dehradun Haridwar haridwar police Shiva temples of Uttarakhand echoed with chants of Mahadev Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : महादेव के जयकारो से गूंजे उत्तराखण्ड के शिवालय ,मंदिरो में जलभिषेख को उमड़े श्रद्धालुगण ,पुलिस भी रही मुस्तैद। आखिर कैसे और कहा – कहा ? Tap कर जाने 

Spread the love

* SSP हरिद्वार व देहरादून के निर्देश पर महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु व्यापक पुलिस व्यवस्था। 
*पंक्तिबद्ध तरीक़े से शिवभक्त कर रहे हैं मंदिरों में जलाभिषेक। 
( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून / हरिद्वार। उत्तराखंड में महाशिवरात्रि पर हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भगवान आशुतोष का हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। तड़के से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी है। भोले के भक्तों ने शिवलिंग पर पंचामृत, गंगाजल, सफेद फूल, बेलपत्र, आखा फूल, कमल गंट्टा आदि से पूजन किया।

CM धामी ने दी शुभकामनाएं 
वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। यह पर्व हमें प्रेम, एकता और आध्यात्मिक जागरण की प्रेरणा देता है।
राजधानी देहरादून के साथ ही प्रदेशभर के शिवालयों व मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्त की भीड़ उमड़ी है। महाशिवरात्रि के मौके पर सभी शिवालयों को भव्य तरीके से सजाया गया है। शिवालयों में सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
आज महाशिवरात्रि पर बहुत वर्षों बाद कई शुभ योग एक साथ बन रहे हैं। इस दिन कुंभ राशि में बुधादित्य, शुक्रादित्य, लक्ष्मी नारायण और चतुर्ग्रही योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि, प्रीति, ध्रुव व व्यतिपात योग भी रहेंगे। यह दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के लिहाज से भी खास रहेगा।


हरिद्वार स्थित नारायणी शिला मंदिर ( प्रेत शिला ) के मुख्य सेवक ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज त्रिपाठी के अनुसार भगवान शिव की त्रिगुणी सृष्टि है। इसमें तीन ही प्रकार से शिव की पूजा बताई गई है। इसमें सात्विक, राजसिक, तामसिक जो जिस भाव से शिव की पूजा करता है, उसे उसी प्रकार से शिव फल प्रदान करते हैं।
गृहस्थ लोग सात्विक पूजन और राजसिक पूजा करते हैं। सात्विक पूजा में दूध दही, घी, शहद, बेल पत्र फूल मिठाई, फल और राजसिक में भांग धतूरा रुद्राक्ष कमल पुष्प से तामसिक पूजा करते हैं। अघोर साधना में भस्म की आरती, भस्म श्रृंगार से शिव को प्रसन्न किया जाता है। महा शिवरात्रि में सभी पूजन विशेष फल प्रदान करते हैं।
महाशिवरात्रि की यह पावन रात्रि सिर्फ व्रत और पूजन का अवसर नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, साधना और शिव कृपा पाने का दुर्लभ संयोग है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी, रविवार को शाम 5 बजकर 4 मिनट से शुरू होगी। यह तिथि 16 फरवरी, सोमवार को शाम 5 बजकर 34 मिनट तक रहेगी।  

धर्मनगरी हरिद्वार के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी संख्या में किया जलाभिषेक 

उधर ,महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी संख्या में जलाभिषेक किया जा रहा है। पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु हरिद्वार पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध किए गए हैं।
मंदिर परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से जलाभिषेक एवं दर्शन कराने के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण तथा संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।
पुलिस बल द्वारा दर्शन उपरांत श्रद्धालुओं को सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा है। साथ ही, लाउडस्पीकर के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश प्रसारित कर आमजन से सहयोग की अपील की जा रही है।
हरिद्वार पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *