Big Breaking Big news and good news regarding Fastag, now you will not have to pay double penalty, National,New Delhi New Delhi Slider toll plazas are becoming 'break-free' (non-stop) along the lines of the system in Dubai, with 7 toll plazas across the country now equipped with the MLFF

Big Breaking : भारत में बदलने जा रहा  FASTag का नियम ,दुबई की तर्ज पर ब्रेक फ्री हो रहे टोल प्लाजा,देश के 7 टोल हुए MLFF सिस्टम  लैस। आखिर कैसे और क्या है MLFF सिस्टम ? Tap कर जाने 

Spread the love

( ब्यूरो , न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली। भारत का टोल सिस्टम बदल रहा है।  FASTag से कैशलेस पेमेंट शुरू होने के बाद अब एक और क्रांतिकारी बदलाव शुरू किया गया है।  इसमें दुबई की तरह ही ऑटोमैटिक टोल कलेक्शन होगा।  इस नई तकनीक को नाम दिया गया है MLFF यानी मल्टी लेन फ्री फ्लो सिस्टम।  देश में 7 टोल प्लाजा पर इसे शुरू कर दिया गया है, जिसमें ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं होती।  गाड़ी अपनी फुल स्पीड से टोल को पार करती है और टोल का कलेक्शन ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन तकनीक से होता है।  इस सिस्टम की खासियत ये है कि ये टैग और नंबर प्लेट दोनों में से किसी एक को एक पल में कैच कर ट्रांजेक्शन पूरा कर सकता है। 

संयुक्त अरब अमीरात समेत दुनिया के 20 से ज्यादा देशों में ऑटोमैटिक टोल की व्यवस्था है।  यहां गाड़ियों को टोल पर न तो ब्रेक लगाना होता है और न ही स्पीड कम करनी होती है।  जैसे ही वे टोल से गुजरती हैं, निर्धारित शुल्क कट जाता है, जबकि भारत में हाईवे पर टोल प्लाजा अक्सर जाम की वजह बन जाते हैं।  लंबी कतारें ओर बैरियर खुलने का इंतजार आम बात है।  कई बार सर्वर इश्यू या किसी वाहन का फास्टैग ब्लैक लिस्ट होने की वजह से और ज्यादा इंतजार करना पड़ता है।  इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए सरकार ने टोल प्लाजाओं की तस्वीर बदलनी शुरू कर दी है।  इसी के लिए MLFF सिस्टम शुरू किया गया है।  यह फास्टैग का विकल्प नहीं है, बल्कि उसे और एडवांस बनाने का जरिया है। 
क्या है MLFF सिस्टम?
MLFF का फुल फॉर्म मल्टी लेन फ्री फ्लो है।  यह एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है, जिसमें बैरियर की जरूरत नहीं।  इसमें वाहन अपनी लेन से बिना रुके या स्पीड कम किए हुए आगे बढ़ सकता है।  टोल काटने के लिए जहां बैरियर होता है वहां ऊपर की ओर कैमरे लगाए जाएंगे।  यह कैमरे ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन करेंगे। 

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *