Big News Cabinet Minister Haridwar Parti - BJP Slider States Uttarakhand Welcome on reaching Haridwar welcomed the newly appointed

बड़ी खबर : देहरादून से हरिद्वार स्थित यहाँ पर पहुंचने पर नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन कोशिक का हुआ भव्य व जोरदार स्वागत। आखिर कहा और कौन – कौन ? Tap कर जाने 

Spread the love

* कार्यकर्ताओं ने स्वागत में की आतिशबाजी और जोरदार नारेबाजी। 

( ज्ञान प्रकाश पाण्डेय )

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री देहरादून स्थित राज भवन से शपथ ग्रहण करने के पश्चात प्रदेश के पुष्कर सिंह धामी से मिले तत्पश्चात प्रदेश कार्यालय जाकर संगठन महामंत्री अजय कुमार  से भेंट वार्ता की।  उसके बाद वह हरिद्वार पहुंचे जहां रास्ते में भी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।  इस अवसर पर उनके कार्यालय स्थित खन्ना नगर में जोरदार आतिशबाजी की गई और ढोल नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। 

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर सुशील चौहान ने कहा कि मदन कौशिक जी को कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी मिलने से हरिद्वार जनपद के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और निश्चित रूप से हरिद्वार जनपद की सभी 11 सीटें आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीतेगी ऐसा मुझे विश्वास है। 

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि मदन कौशिक हमेशा जमीन से जुड़े नेता रहे हैं और उन्होंने अनेकों बार कैबिनेट मंत्री के दायित्व का निर्वहन किया है।  एक बार फिर उन्हें जिम्मेदारी दिए जाने से निश्चित रूप से पार्टी और संगठन की ताकत बड़ी है और उनके अनुभव का लाभ भी पार्टी और सरकार को मिलेगा। 

 भाजपा के जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि मदन कौशिक जी ने हमेशा संगठनात्मक कार्यशैली को आधार बनाते हुए कार्य किया है और आज एक बार फिर उनकी योग्यता और अनुभव को पार्टी ने मौका दिया है। 

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अमित गौतम, मंडल अध्यक्ष किशन बजाज, राजेंद्र कटारिया, प्रशांत शर्मा ,तुशांक भट्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चंद्र, सुशील त्यागी, प्रीति गॉड ,हिना दुआ, श्यामल दाबोदिया, पिंकी चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, सपना शर्मा, पार्षद राजेश शर्मा, राजकुमार अरोड़ा, अनिरुद्ध भाटी ,आकाश भाटी ,विदित शर्मा, दीपक शर्मा, विनीत जोली, सूरज शर्मा, मंजू रावत, हर्षित त्रिपाठी, गौरव वर्मा, सुनील सैनी, सिद्धार्थ कौशिक, भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष सचिन शर्मा, शैलेश मोदी, चंदन चौहान, भूपेंद्र निगम, बसंत चौहान, राहुल अग्रवाल, मनोज नायक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *