Big Breaking cabinet expansion CM Dhami government Dehradun Dhami government's given responsibilities States Uttarakhand

Big Breaking : उत्तराखण्ड की धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार में पांच की ताज़पोशी , मंत्रियों को मिली यह ज़िम्मेदारी। आखिर किसको क्या और कबतक ? Tap कर जाने 

Spread the love

( ज्ञान प्रकाश पाण्डेय )
देहरादून।  20 मार्च को उत्तराखंड की धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ है। ऐसे में अब उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार के बाद अब नए मंत्रियों को जिम्मेदारी सौपी जानी हैं। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी लगभग तय कर दिया गया है,बस घोषणा होनी बाकि है। सरकार ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। चलिए जानते है कि किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला है या मिल सकता है?
नए मंत्रियों को दी जाएगी विभागों की जिम्मेदारी
उत्तराखंड की धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार में पांच नए मंत्रियों की एंट्री हुई है। पांच विधायकों यानी खजान दास,  मदन कौशिक, राम सिंह कैड़ा, प्रदीप बत्रा,भरत चौधरी को कैबिनेट में जगह मिली है। सूत्रों की माने तो अब नए मंत्रियों को विभागों की जिम्मेदारी भी लगभग दे दी गई है।
मंत्री मदन कौशिक को मिल सकती है यह जिम्मेदारी
सूत्र से मिली खबर के अनुसार नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को वित्त, शहरी विकास, आवास, विधायी और संसदीय कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पास ये सभी विभाग थे।
मंत्री खजान दास को 
वही मंत्री खजान दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण और निर्वाचन विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
भरत सिंह चौधरी को 
इसके साथ ही नवनियुक्त मंत्रियों में भरत सिंह चौधरी को परिवहन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME), और खादी और ग्रामोद्योग की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदीप बत्रा को 
प्रदीप बत्रा को पेयजल, जनगणना, और पुनर्गठन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
राम सिंह कैड़ा को 
राम सिंह कैड़ा को आयुष एवं आयुष शिक्षा, ऊर्जा, और वैकल्पिक ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार  
बता दें कि धामी सरकार ने इस कैबिनेट विस्तार से जातीय गणित को साधने की कोशिश की है। ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि कैबिनेट में एक विधायक अनुसूचित जाति का तो वहीं एक ब्राहम्ण विधायक है। इसके अलावा एक पंजाबी विधायक और दो ठाकुर विधायक को मंत्री बनाया गया है।
राजपुर सीट से विधायक खजान दास अनुसूचित जाति, तो वहीं रुड़की विधानसभा से विधायक प्रदीप बत्रा पंजाबी समाज से आते हैं।  हरिद्वार से पांच बार के विधायक मदन कौशिक बीजेपी के बड़ा ब्राहम्ण चेहरों में गिने जाते हैं। नैनीताल के भीमताल सीट से विधायक राम सिंह कैड़ा और रुद्रप्रयाग सीट से विधायक भरत चौधरी ठाकुर समाज से आते है।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *