Big News Haridwar industrial organizations of the holy city Slider States Uttarakhand welcomed Pradeep Batra on becoming Cabinet Minister

बड़ी खबर : कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा का औधोगिक संगठनों ने किया स्वागत, कैबिनेट मंत्री ने दिया आश्वासन। आखिर किसने और क्या ? Tap कर जाने 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। हरिद्वार जनपद में कार्यरत औद्योगिक संगठनों ने प्रदीप बत्रा, विधायक, रुड़की को उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन कर शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर उपस्थित सभी उद्योगपतियों ने मंत्री  प्रदीप बत्रा  का आत्मीय स्वागत किया तथा विभिन्न औद्योगिक विषयों एवं समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
 मंत्री प्रदीप बत्रा ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने सभी से एकजुट होकर उत्तराखण्ड के औद्योगिक विकास को नई गति देने एवं प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में औद्योगिक संगठन पदाधिकारीयो के रूप में केतन भारद्वाज, जिलाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती रुड़की नगर, बी बी गुप्ता, अध्यक्ष, रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन,, सुनील पांडे, अध्यक्ष, बहादराबाद इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन, मनोज मिश्रा, संयोजक, लघु उद्योग भारती, सिडकुल, पवन अग्रवाल, सिडकुल एंटरप्रेन्योर वेलफेयर एसोसिएशन, सुखदेव सिंह, परमिंदर शर्मा, अजय गर्ग, हरि मोहन कपूर, ऐ क्यू अंसारी, परवीन गर्ग, मंथन, अतुल शर्मा, दीपमणि मिश्र, अमित गोयल, विशाल गोयल सहित बड़ी संख्या में उद्यमी शामिल हुए।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *