( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नोएडा / ग़ाज़ियाबाद। आधार धरा ट्रस्ट द्वारा श्रैयस आई सैन्टर इन्दिरा पुरम के साथ स्टैपलएडोव सोशल वैलफेयर फाउंडेशन में वहां रह रहें HIV positive बच्चों के लिए आंखों की जांच का फ्री कैम्प आयोजित किया गया।
जहां बच्चों के साथ उनकी देखभाल करने वाले स्टाफ की भी आंखों की जांच की गई। जिसमें अब बच्चों को उनके नंबर के चश्मे बनाने में मदद मिलेगी।
आपको बता दे कि इन बच्चों को हर महीने nutri (s) का प्लान्ट बेस प्रोटीन पाउडर भी ट्रस्ट द्वारा दिया जा रहा है।
श्रैयस आई सैन्टर के ओमवीर वैनिवाल का आधार धरा ट्रस्ट की फाउंडर ट्रस्टी होने के नाते दीपा गोयल जैन मिडिएटर एडवोकेट, फाइनैंस मैम्बर राजीव जैन एडवोकेट, ट्रस्टी डाक्टर दिनेश समुझ, मिडिया प्रभारी सुनील तनेजा एवं ज्ञान प्रकाश पांडेय एवं भारतीय जनता पार्टी गौतम बुध नगर की महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शारदा चतुर्वेदी, उनकी महामंत्री श्रीमती उषा किशोर जी की उपस्थिति में स्वागत किया गया और उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।
हम आधार धरा ट्रस्ट अपने उन गुप्त स्तम्भौ का भी आभार व्यक्त करते हैं जो कैम्प आयोजित होने से पहले ही हमारी फाइनेंस की परेशानी फंड भेज कर पूरी कर देते हैं। आप सब का सहयोग ही हमें भीड़ में एक अलग पहचान दिलाता है।
आधार धरा ट्रस्ट की ओर से आप सबको हार्दिक धन्यवाद आभार



