Big Breaking big statement CM Dhami Dehradun National President of BJP Parti - BJP Said a big thing Slider States Uttarakhand

Big Breaking : उत्तराखण्ड CM धामी को लेकर भाजपा राष्ट्रिय अध्यक्ष का बड़ा वयान ,कार्यशैली की भी जमकर सराहना,कह दी बड़ी बात। आखिर क्या और क्यों ? Tap कर जाने  

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। प्रदेश के अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही होंगे। एक मीडिया इंटरव्यू में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जोर देकर कहा कि राज्य में पुष्कर सिंह धामी ही पार्टी का मुख्य चेहरा बने रहेंगे। उनके नेतृत्व में ही बीजेपी विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
उत्तराखंड में हमारा आधार विकास का ट्रैक रिकॉर्ड 
उत्तराखंड की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए नवीन ने कहा कि हर राज्य सरकार के सामने समय-समय पर भौगोलिक और प्रशासनिक चुनौतियां आती हैं। हालांकि, उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा कि भाजपा चुनौतियों से पीछे हटने वाली पार्टी नहीं है। उत्तराखंड में हमारा आधार विकास का ट्रैक रिकॉर्ड है। हम सुशासन और जन-सुधार के एजेंडे पर आगे बढ़ रहे हैं।
साक्षात्कार के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली की जमकर सराहना की। उन्होंने स्पष्ट किया कि धामी के युवा और ऊर्जावान नेतृत्व में उत्तराखंड को बेहतर परिणाम मिल रहे हैं।
जब उनसे पूछा गया कि क्या आगामी चुनावों में उत्तराखंड-यूपी में चेहरा धामी-योगी ही होंगे तो उन्होंने साफ कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री के रूप में सरकार उन्हीं के नेतृत्व में चल रही है तो निश्चित रूप से वो ही चेहरा होंगे। इसलिए नेतृत्व को लेकर किसी भी प्रकार के संशय की गुंजाइश नहीं है। वहीं, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सुरक्षा और संस्कृति के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *