Big News hold a meeting with party office-bearers regarding preparations for the upcoming elections and will also tour the state Parti - BJP

बड़ी खबर : उत्तराखण्ड भाजपा प्रभारी / सह प्रभारी आज दून में , आगामी चुनावी तैयारियों के मद्देनजर संगठन पदाधिकारियों से करेंगे बैठक ,करेंगे राज्य में प्रवास भी। आखिर किसलिए , क्या ? Tap कर जाने 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। भाजपा के प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी अरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज शुक्रवार को देहरादून में बैठक लेंगे। यहां संगठनात्मक बैठक के बाद आगामी चुनावी तैयारियों के मद्देनजर उनका प्रवास भी शुरू होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि शुक्रवार को पहले संगठन पदाधिकारियों की बैठक होगी।
इसके बाद पांच जिलाध्यक्षों संग प्रभारी, सह-प्रभारी बैठक करेंगे। सह प्रभारी अरविंद मेनन का प्रवास 24 अक्तूबर से कुमाऊं मंडल में होने जा रहा है। इसके अलावा सह प्रभारी बांसुरी स्वराज का प्रवास उत्तरकाशी व आसपास के जिलों में तीन दिवसीय प्रवास 28 अक्तूबर से शुरू होगा।
महामंत्री संगठन भी कर रहे प्रवास
महामंत्री संगठन फणीन्द्र नाथ शर्मा भी हाल ही में यहां आए थे। वह लगातार प्रदेश के अलग-अलग संगठनात्मक जिलों में जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी वे टिहरी में थे। इसके बाद लगातार उनके भी अलग-अलग कार्यक्रम प्रदेशभर में होंगे।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *