Uncategorized

Breaking News : मुलायम के पुत्र प्रतिक यादव का हुआ निधन। आखिर कैसे और कहा ? Tap कर जाने 

Spread the love

( सुनील तनेज़ा )
लखनऊ।
  सपा प्रमुख रहे मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना के पुत्र और अखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अपर्णा के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया।  उनकी उम्र सिर्फ 38 साल थी।  बताया जा रहा है कि उनके विक्रमादित्य आवास स्थित घर से सुबह 6 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर देवेश चंद्रा ने बताया कि उनको यहां जब लाया गया तो उनकी मौत हो चुकी थी. प्रतीक यादव के शव को पंचनामा के बाद KGMU लाया गया जहां उनका पोस्टमॉर्टम होगा। 
प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में उनसे जुड़े लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं।  वहीं शोक में डुबे परिजनों को प्रति लोग अपनी संवेदानाएं भी जता रहे हैं।  पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी KGMU पहुंच गए हैं और डॉक्टरों से बातचीत कर रहे हैं।  इससे पहले अखिलेश ने एक्स पर उनके निधन पर शोक जताया था। 

सिविल अस्पताल के निदेश का इस मामले में आधिकारिक बयान भी आया है।  जिसमें उन्होंने कहा कि प्रतीक यादव के ड्राइवर ने सिविल हॉस्पिटल पहुंच कर बताया की भैया की तबीयत ख़राब हो गई है।  जब डॉक्टर घर पर पहुंचे तो बॉडी में जान नहीं थी।  बॉडी को सिविल हॉस्पिटल लाया गया।  जहां डॉक्टरों ने ब्रॉटडेड बताया।  बॉडी को सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने रोक लिया क्योंकि सस्पेक्टेड पॉइज़िंगनिग का मामला लगा।  लिहाजा पोस्टमार्टम के लिए केजीएमसी भेजा गया। 
दिवंगत प्रदीप यादव के मित्र राहुल पाठक ने ने हमारे संवाददाता से बातचीत में बताया कि सुबह 4:00 बजे के आसपास उनके पास प्रतीक के स्टाफ की ओर से फोन आया।  उनकी तबीयत खराब है उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है।  उसके बाद हम मौके पर पहुंचे और उन्हें अपने अन्य साथियों के साथ सिविल हॉस्पिटल लेकर गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।  राहुल ने बताया कि पिछले लंबे समय से उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।  उनको हार्ट में भी कोई समस्या थी।  हालांकि वह यह नहीं बता सकते कि उनको क्या बीमारी थी। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रतीक यादव के निधन पर शोक जताया है।  
प्रतीक यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी ने शोक जताया है। पार्टी की ओर से एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा गया कि, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

बता दें कि प्रतीक, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे।  ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई की थी।  देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रतीक राजनीति से दूर रहते थे।  उनका रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था। 
प्रतीक लखनऊ में ‘द फिटनेस प्लानेट’ नाम से एक जिम के मालिक थे।  प्रतीक ‘जीव आश्रय’ नाम की संस्था भी चलाते थे।  संस्था की तरफ से स्ट्रीट डॉग्स का इलाज, देखभाल, भोजन और रेस्क्यू किया जाता है।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *