( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 3.25 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी हैं। नई दिल्ली में, पेट्रोल की कीमतें 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल की कीमतें 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गई।
तेल कंपनियों ने वैश्विक ऊर्जा कीमतों में उछाल के कारण 15 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की है। इस इजाफे के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसी बीच, सीएनजी की कीमत भी 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दी गई है। इसके साथ दिल्ली में सीएनजी की नई कीमत 79.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। वही उत्तराखण्ड के हरिद्वार की बात करे तो पेट्रोल 95.36 रूपये हुए डीजल 90.58 प्रति लीटर हो गया है।
इसके साथ ही देश के अन्य राज्यों में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ गई है। मुंबई की बात करें तो पेट्रोल 106.68 और डीजल 93.14 प्रति लीटर के पास पहुंच गया है। कोलकाता में पेट्रोल 108.74 और डीजल 95.13 प्रति लीटर हो गया।
चेन्नई में पेट्रोल 103.67 और डीजल 95.25 प्रति लीटर पर बिक रहा है। इसके अलावा अन्य राज्यों की बात करें तो आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल जैसे कुछ राज्यों में पेट्रोल की कीमतें 110 के पार पहुंच गई हैं, जबकि बाकी अन्य राज्यों में डीजल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के करीब है।
देश के प्रमुख शहरों में नए दरें लागू
पेट्रोल की कीमतें :
नई दिल्ली – 97.77 प्रति लीटर
कोलकाता – 108.70 प्रति लीटर
मुंबई – 106.68 प्रति लीटर
चेन्नई – 103.67 प्रति लीटर
गुड़गांव – 98.47 प्रति लीटर
नोएडा – 97.78 प्रति लीटर
बेंगलुरु – 106.21 प्रति लीटर
भुवनेश्वर – 104.19 प्रति लीटर
चंडीगढ़ – 97.27 प्रति लीटर
हैदराबाद – 110.89 प्रति लीटर
जयपुर – 107.97 प्रति लीटर
लखनऊ – 97.55 प्रति लीटर
पटना – 108.55
तिरुवनंतपुरम – 110.58
डीजल की कीमतें:
नई दिल्ली – 90.67 प्रति लीटर
कोलकाता – 95.13 प्रति लीटर
मुंबई – 93.14 प्रति लीटर
चेन्नई – 95.25 प्रति लीटर
गुड़गांव – 90.94 प्रति लीटर
नोएडा – 91.02 प्रति लीटर
बेंगलुरु – 94.10 प्रति लीटर
भुवनेश्वर – 95.74 प्रति लीटर
चंडीगढ़ – 85.25 प्रति लीटर
हैदराबाद – 98.96 प्रति लीटर
जयपुर – 93.23 प्रति लीटर
लखनऊ – 90.82 प्रति लीटर
पटना – 94.63
तिरुवनंतपुरम – 99.35
दिल्ली NCR में CNG भी हुई महंगी
इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर के लोगों पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के साथ ही सीएनजी की कीमतों में भी 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे आम लोगों का बजट और बिगड़ गया है।
अब दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में सीएनजी 2 रुपये महंगी मिलेगी। सीएनजी के दाम बढ़ने का सीधा असर ऑटो, कैब और निजी वाहनों के खर्च पर पड़ेगा, जिसका बोझ आखिर में आम जनता पर ही आएगा।
वहीं, मुंबई महानगर क्षेत्र में गुरुवार को ही सीएनजी की कीमत में दो रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। नई दर लागू होने के बाद मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई समेत एमएमआर के कई इलाकों में सीएनजी 84 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। इससे पहले उपभोक्ताओं को एक किलो सीएनजी के लिए 82 रुपये चुकाने पड़ते थे।
NCR में CNG के नए रेट: कहां कितनी कीमत
दिल्ली‑एनसीआर और आसपास के शहरों में CNG की नई कीमतें इस तरह हैं:
दिल्ली (NCT)- ₹79.09 प्रति किलो
नोएडा- ₹87.70 प्रति किलो
गाजियाबाद- ₹87.70 प्रति किलो
मुजफ्फरनगर- ₹87.58 प्रति किलो
मेरठ- ₹87.58 प्रति किलो
शामली- ₹87.58 प्रति किलो
गुरुग्राम- ₹84.12 प्रति किलो
रेवाड़ी- ₹83.70 प्रति किलो
करनाल- ₹83.43 प्रति किलो
दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी
इसके अलावा मदर डेयरी ने दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें बृहस्पतिवार से लागू हो चुकी है। कंपनी का कहना है कि उत्पादन लागत बढ़ने और बाजार की परिस्थितियों के चलते यह कदम उठाना पड़ा है। मदर डेयरी ने उपभोक्ता कीमतों में संशोधन करते हुए अलग-अलग श्रेणियों के दूध के दाम बढ़ाए हैं।
दिल्ली-एनसीआर में अब टोकन,बल्क वेंडेड दूध 56 रुपये से बढ़कर 58 रुपये प्रति लीटर हो गया है। टोंड मिल्क 60 रुपये, डबल टोंड 52 रुपये, गाय का दूध 62 रुपये, प्रीमियम दूध 68 रुपये और प्रो मिल्क 72 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।





