Uncategorized

Breaking News : विधानसभा चुनाव से पूर्व  हरिद्वार में  चार नेताओं को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी डॉ जयपाल सिंह चौहान सहित डॉ विशाल गर्ग के नाम भी शामिल। आखिर क्या और किसको – किसको कौन सी जिम्मेदारी ? Tap कर जाने

Spread the love

( ज्ञान प्रकाश पाण्डेय )
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति से पार्टी के विभिन्न विभागों या प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक एवं सह—संयोजकों की घोषणा की है। 
   उत्तराखण्ड भाजपा ने प्रदेश में प्रकोष्ठों के संयोजक और सह—संयोजकों की घोषणा की है। सूची में हरिद्वार में चार नेताओं को जिम्मेदारी मिली है। जोकि वरिष्ठों की श्रेणी में आते है। सभी ने पार्टी की रीति नीतियों के अनुसार काम करते हुए मिशन 2027 में फिर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतत्व में सरकार बनाने के लिए काम करने के लिए सकल्पित है ।  
जिसमें राजनैतिक सुझाव और संवाद में सह संयोजक की जिम्मेदारी पूर्व हरिद्वार जिलाध्यक्ष व राज्य मंत्री डॉ जयपाल सिंह चौहान और प्रचार साहित्य में सह संयोजक की जिम्मेदारी सामजसेवी डॉ विशाल गर्ग को सौंपी गई है। इनके अलावा सहयोग और आपदा राहत सेवायें सह  संयोजक ऋषिपाल बालियान को बनाया है। अध्यक्ष कार्यालय, प्रवास और कार्यक्रम में सह  संयोजक अनिल अरोड़ा को बनाया है।

हरिद्वार शहर से डॉ विशाल गर्ग को बड़ी जिम्मेदारी मिलने से उनके सम​र्थक और क्षेत्रवासियों में उत्साह है। डॉ विशाल गर्ग पार्टी के लिए हमेशा आगे बढ़कर काम करते हैं और पार्टी की विचारधारा का प्रचार प्रसार करते हुए युवाओं के साथ व्यापारी वर्ग  हो या मजदूर वर्ग, सभी को पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे हैं।

डॉ विशाल ने जताया धन्यवाद 

डॉ विशाल गर्ग ने पार्टी की ओर से जिम्मेदारी मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन  नबीन  , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मिशन 2027 के लिए काम करेंगे और खासकर नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *